Facebook Twitter Instagram
    ilaaj
    • Home
    • Ayurvedic
    • Allopathic
    • Homeopathy
    • Health
    • Gharelu
    • Symptoms
    ilaaj
    Home»Health»अखरोट खाने के फायदे और नुकसान – जाने एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए ?

    अखरोट खाने के फायदे और नुकसान – जाने एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए ?

    EditorBy EditorUpdated:January 28, 2023
    Facebook Telegram WhatsApp

    Akhrot Khane Ke Fayde:- अखरोट को लेकर आप सभी के मन में बहुत सारे सवाल होंगे जैसे कि :- अखरोट खाने के फायदे, एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?, अखरोट किस समय खाना सही माना जाता है और अखरोट खाने से किन-किन बीमारियों का इलाज करना संभव है। 

    अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में Dry Fruits को जरूर जोड़ना चाहिए क्योंकि एक तो ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है साथ में इनके अंदर पोषक तत्व की मात्रा भरपूर होती है जिसके वजह से ये आपको अनेक प्रकार के रोगो से बचाता है और हेल्थी भी रखता है। 

    वैसे तो सभी सभी ड्राई फ्रूट्स ही अच्छे होते है मगर आज हम आपको अखरोट (Walnut) या बादाम अखरोट के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिससे आपको काफी मदद मिलेगी। 

    अखरोट का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है, कैंसर जैसी बीमारी से बचा सकता है और हृदय रोग से भी बचा जा सकता है, इसी तरह के और भी अखरोट खाने के फायदे के बारे आगे बताया गया है।  

    akhrot khane ke fayde

    अखरोट क्या होता है?

    Contents show
    अखरोट क्या होता है?
    अखरोट के प्रकार :-
    अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व
    अखरोट खाने के फायदे- Walnuts Benefits In Hindi
    #1. हृदय रोग से बचा सकता है
    #2. कैंसर को रोका जा सकता है
    #3. एंटी-एजिंग
    #4. डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद
    #5. इम्यून सिस्टम बढ़ाने में मदद करता है
    #6. वजन कम करने के लिए सबसे बेस्ट तरीका
    #7. दिमाग तेज करता है
    #8. हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है
    #9. नींद न आने की समस्या को दूर करता है
    #10. पित्त की पथरी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है
    #11. बालों को मजबूत करता है
    अखरोट के नुकसान – Side Effects of Walnut in Hindi
    अखरोट कब और कितना खाना चाहिए?
    FAQ – अखरोट के बारे में पूछे जाने वाले सवाल
    1) अखरोट खाने का सही समय क्या है?
    2) अखरोट खाने से नुकसान क्या होता है?
    3) 1 दिन में कितनी अखरोट खाने चाहिए?
    4) अखरोट कौन नहीं खा सकता है?
    5) सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है?
    निष्कर्ष :-

    अखरोट को सूखा फल यानी कि Dry Fruit कहा जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है। ये अस्‍फोटी बीज वाले पौधे का फल है यहाँ पर अस्‍फोटी का ये मतलब होता है कि ऐसे पौधे या फल जो पक जाने के बाद खुलते नहीं है। 

    अखरोट बाहर से बहुत ही शख्त होता है इसे तोड़कर खाने के लिए आपको किसी भारी चीज से तोड़कर खाना होता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है जो आपके मस्तिष्क को तेज करता है और मेमोरी को भी तेज करने में सहायता करता है, साथ ही में इसमें 15% Protein और 65% Fats पाया जाता है। 

    अखरोट का वानस्पतिक नाम जग्लान्स निग्रा होता है और इसे अंग्रेजी भाषा में वालनट (Walnut) भी कहा जाता है। 

    अखरोट के प्रकार :- 

    मुख्य रूप से अखरोट दो प्रकार के होते है, जिसके बारे में आपको निचे बताया गया है। 

    1) जंगली अखरोट :जंगली अखरोट उन्हें कहा जाता है जिसके छिलके मोटे होते है या जिसे हम खाते है और इसका पेड़ बहुत ऊँचे भी होते है जो लगभग 100 से 200 फीट ऊँचे होते है। 

    2) कृषिजन्य अखरोट : इन अखरोट का छिलका थोड़ा पतला होता है जिसके उपयोग से बन्दुक के कुंडे बनाये जाते है। शायद आप लोग इसे कागज़ी अखरोट के नाम से भी जानते होंगे। 

    अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

    अब यहाँ पर आपको अखरोट में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व के बारे में जानकारी दी गयी है अगर आपको अखरोट के पोषक तत्व को जानना था तो आप इसे पढ़ सकते है :-

    पोषक तत्वप्रति 100 G
    ऊर्जा667 Kcal
    प्रोटीन16.67 g
    टोटल फैट (वसा)66.67g
    सैचुरेटेड फैट6.67g
    मोनोअनसैचुरेटेड फैट8.33 g
    पोलीअनसैचुरेटेड फैट46.67g
    कार्बोहाड्रेट13.33 g
    डाइटरी फाइबर2.6g
    शुगर3.33 g
    कैल्शियम (Ca)100 mg
    आयरन  (Fe)2.4 mg
    फास्फोरस (P)380mg
    मॉइस्चर4.3g

    अखरोट खाने के फायदे- Walnuts Benefits In Hindi

    अखरोट केवल एक ड्राई फ्रूट्स ही नहीं है, ये आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचा भी सकता है। क्योंकि इसके अंदर बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व होते है जो आपको रोगो से बचाते है। कुछ वैज्ञानिको ने अखरोट पर रिसर्च भी है जिसमें उन्होंने 1 महीने तक नियमित रूप से अखरोट का सेवन किया। 

    जिसके वजह से उन्हें अपने शरीर में बहुत सारे बदलाव देखने को मिले थे, तो उन्ही सभी अखरोट के फायदे (Walnut Benefits In Hindi) के बारे में आज आपको बताया जा रहा है। 

    #1. हृदय रोग से बचा सकता है 

    आप ये बात बहुत ही अच्छे से जानते होंगे कि आज-कल हृदय से सम्बंधित बीमारियाँ बहुत ही हो रही है, इन सभी का मुख्य कारण ख़राब कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर ही होता है और अखरोट खाने से आप इन दोनों ही चीजों को नियंत्रण में रख सकते है। 

    यदि आप रोजाना आयुर्वेदिक डॉक्टर के सलाह के अनुसार नियमित रूप से रोजाना अखरोट का सेवन करते है तो ये आपको बहुत सारे लाभ दे सकता है जैसे की हृदय रोग से बचा पायेगा। 

    #2. कैंसर को रोका जा सकता है 

    वैसे तो कैंसर जैसी बीमारी का घरेलु इलाज करने के बजाय आपको किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए, मगर कई बार इलाज के साथ-साथ डॉक्टर खुद ही आपको अखरोट या बादाम अखरोट खाने की सलाह देते है। 

    क्योंकि इसमें पोलीफिनोल होता है जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। उसके लिए आपको सही तरीके से अखरोट का सेवन करना चाहिए। 

    #3. एंटी-एजिंग

    आपने काफी ऐसे लोगों को देखा होगा कि उनकी उम्र बहुत अधिक होती है मगर उनकी त्वचा को देखने पर ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता है की इनकी उम्र इतनी अधिक होगी। और वही दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग होते है जो 30 वर्ष में ही बूढ़ा दिखने लगते है। 

    अगर आप भी अपनी त्वचा को अच्छा बनाये रखना चाहते है तो ऐसे में आपको अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए इसके मदद से बढ़ती उम्र के कारण को त्वचा में जो बदलाव होते है उन्हें धीरे किया जा सकता है। बहुत से ऐसे फेस-क्रीम होते है जिनमें एंटी-एजिंग के लिए अखरोट का ही इस्तेमाल किया जाता है। 

    पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान : Pista Benefits In Hindi

    #4. डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद 

    आप ये बात बहुत ही अच्छे से जानते होंगे की जिस भी व्यक्ति को डायबिटीज या मधुमेह की समस्या है, उसे डायबिटीज को कण्ट्रोल में रखने के लिए हमेशा दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। 

    अखरोट का सेवन करने से हमारे शरीर के खून में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने का काम करता है जिससे डायबिटीज नियंत्रण में रहता है, अगर आपको भी इसकी समस्या रहती है तो आप एक बार अपने डॉक्टर से इसके बारे सलाह जरूर ले सकते है। 

    #5. इम्यून सिस्टम बढ़ाने में मदद करता है 

    आपने काफी ऐसे लोग देखे होंगे जो बहुत ही जल्दी बीमार पड़ जाते है, ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। अगर आपको भी शर्दी, खांसी या बुखार जैसी समस्या बार-बार होती है तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान रखना होगा। 

    आपको ऐसी चीजों को सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाये और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा स्रोत अखरोट को माना जाता है। अगर आप भी रोजाना इसका सेवन करते है तो ये आपकी इम्युनिटी को तो बढ़एगा ही साथ ही इसके मदद से कई तरह की बीमारी से बचाने में मदद करेगा। 

    #6. वजन कम करने के लिए सबसे बेस्ट तरीका 

    वजन बढ़ने का मुख्य कारण ये होता है, व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है और वो उस पर कण्ट्रोल नहीं कर पाते है इसी वजह से उनका वजन बढ़ जाता है, वैसे तो अखरोट में फैट की मात्रा बहुत होती है मगर फिर भी ये आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। 

    अखरोट में फैट तो होता ही है साथ में ये फाइबर युक्त होता है यही कारण है कि ये आपके भूख को कम कर देता है और इसके वजह से ही आपका वजन कम होना शुरू हो जाता है। 

    #7. दिमाग तेज करता है 

    अगर आप कोई भी याद की हुई चीज भूल जाते है तो इसका मतलब ये है कि आपको मेमोरी पावर कम हो गयी है इसे बढ़ाने के लिए आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए सबसे अच्छा स्रोत अखरोट और बादाम होते है। 

    अखरोट का सेवन करने से आपका मस्तिष्क तो तेज होता ही है साथ ही में ये डिप्रेशन और टेंशन जैसी समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। 

    #8. हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है 

    हड्डियों को मजबूत करने के लिए आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए, कई बार चोट लगने के वजह से हड्डी में दर्द होने लगता है ऐसे में आप दवाई के साथ-साथ अखरोट का सेवन भी कर सकते है। रिसर्च के अनुसार ऐसा मालूम चला है कि,

    अखरोट का सेवन करने से हड्डी और दांत दोनों ही मजबूत रहते है मगर आपको फिर भी एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

    सफेद मूसली के फायदे, नुकसान और खाने की विधि : Safed Musli Benefits In Hindi

    #9. नींद न आने की समस्या को दूर करता है 

    कई बार व्यक्ति तनाव के कारण रात भर सो नहीं पाता है या फिर कहें तो कुछ लोगो को नींद न आने की समस्या होती है, अगर आप भी इससे जूझ रहे है तो ऐसे में आपकी मदद अखरोट कर सकता है अगर आप रोजाना शाम को अखरोट का सेवन करते है। 

    तो इससे आपका सारा तनाव दूर रहेगा और ये आपको अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है, कई लोग नींद की गोली खाकर सोते है जो कि एक या दो बार लेने के ठीक है अगर आपको इसकी आदत लग गयी तो ये बहुत ही गंभीर समस्या बन सकती है। 

    #10. पित्त की पथरी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है 

    आज-कल पित की पथरी काफी लोगों की समस्या बन चूका है जिसके वजह से आपको काफी दिक्कत होती है, इसमें कभी-कभी पेट में ऐसा दर्द होने लगता है की आप सेह नहीं सकते है। इसे दूर करने के लिए आपको इलाज तो करवाना ही होगा। 

    अगर आप इससे जल्दी छुटकारा पाना चाहते है तो उसके लिए आप रोजाना अखरोट का सेवन कर सकते है इससे आपको इस बीमारी को दूर करने में बहुत ही मदद करता है।

    #11. बालों को मजबूत करता है 

    अगर आप भी अपने बालों से परेशान है जैसे कि आपके बाल गिरते है या रुसी इस तरह की समस्या आपके साथ भी है तो इस मामले में अखरोट आपकी काफी सहायता कर सकता है। 

    अगर आप चाहे तो खुद ही घर पर अखरोट का तेल बना सकते है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करते है। 

    वैसे तो मार्किट में भी बहुत से ऐसे तेल मिल जाते है जो अखरोट द्वारा बनाये गए हो मगर उनमें मिलावट हो सकती है इसीलिए कोशिश करें की आप उस तेल को अपने घर पर खुद से बनाये तो बेहतर होगा। 

    अखरोट के नुकसान – Side Effects of Walnut in Hindi

    आमतौर पर अखरोट खाने से बहुत कम ही नुकसान देखने को मिलते है, मगर फिर भी आपको मालूम होना चाहिए की अखरोट खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है। मगर आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है ये नुकसान जब ही होंगे जब आप एक अधिक मात्रा में इसका सेवन करेंगे। 

    या फिर जैसे कुछ रोगों में भी अखरोट खाने से डॉक्टर मना कर देते है तो उससे भी नुकसान पहुँच सकता है। 

    तो सबसे पहला इसका नुकसान ये है की अगर आप अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करते है तो उसके वजह से आपको दस्त या उलटी जैसी समस्या हो सकती है। इसीलिए आप जब भी इसे खाये तो एक उचित मात्रा में ही खाये। 

    कई बार अखरोट खाने के वजह से शरीर पर लाल निशान होने लगते है ये इसी वजह से होते है क्योंकि अखरोट की तासीर गरम होती है और आपको गरम चीज सूट नहीं करती है इसके कारण से ही वो लाल निशान होने लगते है। 

    अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो तो आप पहले इसे डॉक्टर से दिखा लीजिये फिर उसके बाद अखरोट खाने में कुछ गैप कर लीजिये एक या दो दिनों के बाद ही उसका सेवन करे। 

    तालमखाना के फायदे और नुकसान – Talmakhana Benefits & Side Effects In Hindi

    अखरोट कब और कितना खाना चाहिए?

    walnut benefits in hindi

    अब तक आप लोग अखरोट खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही जान चुके होंगे, अब हमें अखरोट खाने के सही तरीके के बारे में जान लेना चाहिए। क्योंकि हर एक चीज के फायदे और नुकसान होते है इसीलिए अगर आप अखरोट को गलत समय या ज़्यादा मात्रा में खाते है तो इससे आपको हानि भी पहुंच सकती है। 

    तो हमें एक दिन में कम से कम 2-3 ही अखरोट खाने चाहिए और अखरोट की तासीर गरम होती है इसीलिए अगर आपको गरम चीजे सूट नहीं करती है तो इस स्तिथि में आप एक दिन के अंतराल पर अखरोट खा सकते है। 

    और बाकी आप हमारे बताये गए तरीके से बेहतर होगा की एक बार डॉक्टर से पूछकर ही उनके बताये गए मात्रा में अखरोट का सेवन करें। 

    FAQ – अखरोट के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

    1) अखरोट खाने का सही समय क्या है?

    अखरोट खाने का सही समय सुबह माना जाता है, अगर आपको अखरोट को पानी में भिगोकर खाएंगे तो इससे आपको काफी एनर्जी मिलती है जिससे आप पूरा दिन तंदुरस्त रहते है।

    2) अखरोट खाने से नुकसान क्या होता है?

    अखरोट खाने से बहुत कम बार ही नुकसान पहुँचता है बस आप इसे उचित मात्रा में ही खाये अगर आप इसे सर्दी के मौसम में खाते है तो ये आपके लिए ज़्यादा लाभदायक होता है।

    3) 1 दिन में कितनी अखरोट खाने चाहिए?

    1 दिन में आपको 30-40 ग्राम ही अखरोट खानी चाहिए और अगर आप गर्मी के मौसम में एक या दो दिन के बिच में ही इसे खाये तो बेहतर होगा।

    4) अखरोट कौन नहीं खा सकता है?

    वैसे तो अखरोट को सभी लोगों को ही खाना चाहिए मगर कुछ ऐसे लोग होते है जिन्हे नट्स या अखरोट खाने से शरीर में एलर्जी होने लगती है तो इस तरह के व्यक्ति को अखरोट नहीं कहानी चाहिए।

    5) सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है?

    अखरोट को अगर आप खाली पेट खाते है तो उससे आपकी कब्ज या पेट साफ़ न होने की समस्या दूर हो सकती है।

    निष्कर्ष :- 

    अगर आप भी अधिक तनाव के कारण रात भर सो नहीं पातें है तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध और अखरोट से साथ पिए ऐसा करने से आपका तनाव या चिंता कम हो जायेगी, इस आर्टिकल में अखरोट खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है। 

    यदि आपको इसी तरह के और भी एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार के बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमारे इस ब्लॉग (ilaaj.net) के बाकी पोस्ट को पढ़ सकते है। 

    Share. Facebook Telegram WhatsApp
    Previous Articleतालमखाना के फायदे और नुकसान – Talmakhana Benefits & Side Effects In Hindi
    Next Article खाँसी का घरेलु इलाज (Home Remedies For Cough In Hindi) – 5 मिनट में खाँसी से छुटकारा पाए

    Related Posts

    pista khane ke fayde

    पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान : Pista Benefits In Hindi

    Leave A Reply Cancel Reply

    limcee tablet uses in hindi

    Limcee Tablet Uses in Hindi – फायदे, नुकसान, कीमत और सावधानियाँ

    कैंसर क्या है ? कैंसर का कारण, लक्षण, प्रकार, उपचार, परहेज & कैंसर का इलाज

    सिफलिस (Syphilis) या उपदंश क्या है- कारण, लक्षण, इलाज और सावधानी

    khansi ka ilaaj

    खाँसी का घरेलु इलाज (Home Remedies For Cough In Hindi) – 5 मिनट में खाँसी से छुटकारा पाए

    Facebook WhatsApp Telegram
    Our content does not constitute a medical consultation. See a certified medical professional for diagnosis.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.